फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के बाद बूंदाबांदी से राहत, पावर सप्लाई रही ठप

Sun, 29 May 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिन भर की भीषण गर्मी के बाद देर रात आई आंधी से जहां धूल के गुबारों ने परेशानी खड़ी करदी, वहीं हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को खुशगवार भी बना दिया। ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसकी वजह से शहर में डेढ़ से दो घंटे ब्लैक आउट रहा।
विज्ञापन


आंधी में ब्रेकडाउन की आशंका के चलते कई सब-स्टेशन बंद कर दिए जाने से अधिकांश कालोनियों में पावर सप्लाई बंद रही। आंधी रुकने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
शनिवार को सुबह से ही लू चलने लगी थी।

अधिकतम तापमान भले 41 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन उमस की वजह से लोग परेशान रहे। रात करीब 9 बजे आंधी के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। गर्म हवाएं ठंडी हवाओं में बदल जाने से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। आंधी शुरू होते ही पावर कारपोरेशन ने फाल्टों से बचने के लिए डीपीएच सब-स्टेशन व लालकुआं सब-स्टेशन बंद कर दिया।

इसके चलते कविनगर, राजनगर, शास्त्री नगर, नेहरू नगर, राकेश मार्ग, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र, नंदग्राम, संजय नगर, बजरिया, रमतेराम रोड, घंटाघर, चौपला, गांधी नगर समेत सभी सब-स्टेशन बंद रहे। शहर भर में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें