फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कहीं नाला तो कहीं सीवर ओवरफ्लो, सड़कों पर भरा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए में इन दिनों बिना बारिश के भी सड़कों पर जलभराव से लाेग परेशान हैं। आलम यह है कि इलाके में कही नाले तो कहीं सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहन नगर, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, वैशाली समेत कई इलाकों में सड़कों पर ओवरफ्लो होने के कारण पानी भरा रहता है। वहीं, समस्या को लेकर कई बार निगम में शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


सड़कों पर सीवर और नाले का पानी भरा होने से दोपहिया चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहन नगर स्थित मोहन कॉलोनी में अमर ज्योति स्कूल के सामने नाला ओवरफ्लो होने से लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि नाला सप्ताह भर से ओवरफ्लो है और घरों के आगे गंदा पानी भरा हुआ है। गंदे पानी की दुर्गंध घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। नगर निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अब तक भी सफाई नहीं हो पाई है। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के डी ब्लॉक में भी करीब सप्ताह भर से सीवर का पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों का आरोप है कि सीवर का गंदा पानी सड़क पर भरने से मच्छर पनप गए हैं। वहीं, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि सफाई कराने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें