फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अब छठ महापर्व पर घर जाने वालों की बढ़ी संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। दिवाली का त्योहार बीतने के बाद अब छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। दिवाली पर रविवार तक तीन लाख से अधिक यात्रियों ने रोडवेज बसों से सफर किया। अब छठ पूजा के लिए बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को शाम चार बजे तक कौशांबी, आनंद विहार, कश्मीरी गेट और सराय काले खां बस अड्डों से करीब 72,780 यात्रियों ने बसों से सफर किया। यह संख्या पिछले साल इसी अवधि में हुई यात्रा के मुकाबले 4560 अधिक है।
विज्ञापन


रोडवेज के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को शाम चार बजे तक चारों बस अड्डों से कुल 1213 बसों का संचालन हुआ। पिछले साल इसी अवधि में 1137 बसों का संचालन हुआ था, जिनसे करीब 68 ,220 यात्रियों ने सफर किया था। वापसी में दूसरे शहरों से बसें खाली लौट रही हैं। वहीं, छठ पूजा नजदीक होने के कारण बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। कौशांबी बस अड्डे पर परिवार के साथ सामान लेकर पहुंच रहे लोग बसों का इंतजार कर रहे हैं। यात्रियों को उम्मीद है कि छठ पूजा से पहले घर पहुंचने के लिए पर्याप्त बसें मिल जाएंगी। बस अड्डों पर घर जाने वाले यात्रियों की कतार लगने लगी है। यात्रियों को बसों में सीट पाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें