फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर शक करता है मेरा पति: घरेलू सहायिका ने वीडियो बनाकर बहन को भेजा, फिर 10वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Sat, 08 Jul 2023 12:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में शिप्रा सृष्टि सोसायटी के मॉलश्री टावर में घरेलू सहायिका ने बहन को वीडियो भेजकर 10वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। वीडियो में उसने पति को मौत का जिम्मेदार बताया है। 
विज्ञापन
घरेलू सहायिका ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम अहिंसा खंड स्थित शिप्रा सृष्टि सोसायटी के 10वें फ्लोर से कूदकर घरेलू सहायिका ने आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इंदिरापुरमा कोतवाली इलाके में शुक्रवार शाम शिप्रा सृष्टि सोसायटी के मॉलश्री टावर में घरेलू सहायिका ने बहन को वीडियो भेजकर 10वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। वीडियो में उसने पति को मौत का जिम्मेदार बताया है। 

अचानक किसी के गिरने की आवाज कर सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी है। मूलरूप से मध्यप्रदेश की क्रांति (24) नीतिखंड दो में रहती थी। वह सोसायटी के मॉल श्री टावर में यशार्थकांत के फ्लैट में एक महीने से सहायिका का काम करती थी।
विज्ञापन


 उसकी बड़ी बहन सीता भी फ्लैट में खाना बनाने का काम करती है। शुक्रवार को वह फ्लैट में पहुंची और काम करने के बहाने बालकनी में पहुंच गई। उसने एक वीडियो बनाई। उसमें पति राजू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वीडियो में पति के चरित्र पर शक करने और मारपीट करने की बात कही है। 
 

क्रांति ने वीडियो बहन सीता को भेजकर 10वीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। उसके नीचे गिरने की आवाज सुनकर लोग टावर की तरफ दौड़े। वहां सुरक्षा गार्डों ने देखा कि लाल रंग के सूट और सफेद रंग की पेंट पहनी हुई थी। इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की। 

भिवाड़ी में मजदूरी करता है सहायिका का पति
उसका मोबाइल बालकनी में मिला है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो से सहायिका के पति राजू की पहचान हुई। वह भिवाड़ी में मजदूरी करता है।
विज्ञापन

आरोप है कि राजू उसके चरित्र और काम को लेकर शक करता था। इसका वह हमेशा से विरोध करती थी। शुक्रवार को उसने परेशान होकर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें