फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में दो कांड: साहिबाबाद में नौकरानी ने फंदा लगाकर दी जान: दूसरे ने खुद को मारी गोली

Tue, 05 Mar 2024 10:32 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद

सार

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में आत्मत्या का मामला सामने आया है। जहां एक तरफ मकनपुर में घरेलू सहायिका ने आत्महत्या कर ली तो वहीं फरुखनगर में युवक ने अपनी जान दे दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरापुरम के मकनपुर में व्यापारी के घर में घरेलू सहायिका 17 वर्षीय मोहिनी (फुल टाइम मेड कम केयर टेकर) ने सोमवार शाम को  पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात के समय व्यापारी दंपती विजयनगर अपनी दुकान पर गए हुए थे। घर पर तीन बच्चे थे। पड़ोसी ने व्यापारी को शाम छह बजे घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
Trending Videos

घर पहुंचने पर व्यापारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटना स्थल के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मोहिनी मूल रूप से एटा की रहने वाली थीं। वर्तमान में मकनपुर में ही परिवार के साथ किराये के मकान में रह रही थी।
विज्ञापन

उधर, टीला मोड़ थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय कैफ पुत्र हनीफ निवासी मोहल्ला तीरगारान फरुखनगर ने सोमवार रात आत्महत्या कर ली। मौत का कारण कैफ का खुद को गोली मारना आया है। कैफ शादी समारोह में डेकोरेशन का काम करता था। पुलिस दोनों मामलों की जांच पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें