फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घरेलू सहायिका पर 15 लाख के जेवर-नकदी चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र की कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी में एक बुजुर्ग महिला के घर से नकदी, सोने और हीरे के गहने व मोबाइल फोन चोरी हो गया है। बुजुर्ग महिला की बहू ने घरेलू सहायिका पर चोरी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी घरेलू सहायिका की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी निवासी संचिता टिबरेवाल ने बताया कि उनकी सास की तबीयत खराब थी। उनकी देखभाल के लिए एक नर्सिंग होम के माध्यम से घरेलू सहायिका निशा को 10 अगस्त को काम पर रखा गया था। एक सितंबर को सास की तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सास के अस्पताल जाने पर घरेलू सहायिका करीब साढ़े 11 बजे चली गई। आठ सितंबर को सास के अस्पताल से आने पर उसे वापस बुलाया गया। 29 सितंबर को निशा अपने पिता की तबीयत खराब होने की बात कहकर चली गई। छह अक्तूबर को उन्होंने देखा कि सास के कमरे में रखे 20 हजार रुपये गायब मिले तो चोरी का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने अलमारी की जांच की तो पता चला कि उसमें से दो हीरे की चूड़ियां, दो हीरे की अंगूठियां और एक सोने की अंगूठी, तीन सोने की चेन गायब थीं। इन गहनों की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये है। नर्सिंग होम में बात की तो वहां से राेबिन ने फोन कर बताया कि निशा ने उनको फोन गिफ्ट करने की बात बताई थी। इसके बाद मोबाइल फोन चोरी होने का भी पता चला। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ओरैया निवासी निशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें