फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कैमरे में कैद हुआ हिंसक कुत्तों का हमला, डंडे ने बचाई युवक की जान... फिर भी लैपटॉप का बैग छीनकर नोचा

Fri, 03 May 2024 12:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पीड़ित एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं। गुरुवार रात वह बेसमेंट में अपनी गाड़ी खड़ी करके फ्लैट की तरफ जा रहे थे कि तभी अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया
विज्ञापन
युवक पर कुत्तों ने बोला धावा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसाइटी में गुरुवार रात एक युवक पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। युवक के हाथ से लैपटॉप का बैग छीन लिया। थोड़ी दूर पर पड़े एक डंडे से युवक ने किसी तरह कुत्तों को डराकर अपने आप को बचाया। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ए-टावर में आठवें फ्लोर पर गौरव मालिक रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं। गुरुवार रात वह बेसमेंट में अपनी गाड़ी खड़ी करके फ्लैट की तरफ जा रहे थे कि तभी अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया और वह घबराकर भागे। 

विज्ञापन

इसी दौरान कुत्तों ने उनके हाथ से लैपटॉप का बैग छीनकर उसे नोच डाला। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है। सोसायटी के एओए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि समिति के अंदर कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। पिछले एक हफ्ते में दो-तीन लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। कुत्तों के डर से बच्चे पार्क में जाने से बचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें