फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MMG अस्पताल में मारपीट का मामला: नाराज डॉक्टर और स्टाफ हड़ताल पर, OPD प्रभावित, 15 से अधिक ऑपरेशन नहीं हो सके

Wed, 15 Jul 2026 01:41 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सर्जरी वार्ड की नर्स के साथ मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। शनिवार को हुई हड़ताल के बाद भी आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं होने पर कर्मचारी दोबारा हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन
स्टाफ नर्स से मारपीट के बाद एमएमजी अस्पताल में हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएमजी अस्पताल में स्टाफ नर्स के साथ मारपीट मामले में  कार्रवाई ना होने के विरोध में चिकित्सकों सहित पूरा स्टाफ हड़ताल पर रहा। सुबह नौ बजे से शुरू हो हड़ताल गयी थी। इस हड़ताल के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

हड़ताल के चलते 3,000 से अधिक मरीजों की ओपीडी प्रभावित, 15 से अधिक ऑपरेशन नहीं हो सके। रजिस्ट्रेशन काउंटर, पर्ची काउंटर और ओपीडी सेवाएं ठप रहीं, हजारों मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। 60 अल्ट्रासाउंड, 150 एक्स-रे, 85 ईसीजी और 65 सीटी स्कैन नहीं हो सके।

सर्जरी वार्ड की नर्स के साथ मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। शनिवार को हुई हड़ताल के बाद भी आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं होने पर कर्मचारी दोबारा हड़ताल पर बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें