फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बीएसएफ जवान बताकर किया निकाह, पांच लाख भी हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन निवासी शबीना ने राजस्थान के डिडवाना निवासी मकबूल खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि मकबूल ने खुद को बीएसएफ का जवान और तलाकशुदा बताकर उनसे निकाह किया। शालीमार गार्डन इलाके में फ्लैट खरीदने के नाम पर 10 लाख रुपये लिए और पांच लाख में फ्लैट की बुकिंग कर बकाया राशि लेकर भाग गया। पीड़िता ने उसे राजस्थान पहुंचकर पहली पत्नी के साथ रहते हुए पकड़ लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट की शरण में गईं। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया कि मकबूल से उनकी मुलाकात सोशल मीडिया से हुई थी। वह तलाकशुदा हैं और मकबूल ने भी खुद को तलाकशुदा ही बताया था। आरोप है कि मकबूल ने स्वयं को बीएसएफ का जवान बताते हुए निकाह की इच्छा जताई। वर्ष 2022 में दोनों ने रीति-रिवाज से निकाह किया। इसके बाद वह उन्हें राजस्थान ले गया और कुछ दिन बाद वह ड्यूटी जाने की बात कहकर चला गया। वह भी शालीमार गार्डन लौट आईं। इस दौरान मकबूल ने फ्लैट खरीदने की बात कहते हुए 10 लाख रुपये मांगे तो उन्होंने अपना रुड़की स्थित प्लॉट बेचकर रकम दे दी। आरोप है कि मकबूल ने पांच लाख रुपये से फ्लैट की बुकिंग की और बकाया पांच लाख लेकर भाग गया। काफी दिन तक वापस न आने पर वह राजस्थान के डिडवाना स्थित आरोपी के घर पहुंचीं। वह अपनी पहली पत्नी के साथ रहता मिला और उनके पहुंचने पर घर से भाग गया। पुलिस से शिकायत करने पर आत्महत्या करने की धमकी दी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। लोकेशन ट्रेस होने के बाद गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें