फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता को जागरूक करने को डीएम, सीडीओ ने किया पैदल मार्च

Tue, 17 Jan 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
पैदल मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मतदाताओं की जागरूक करने के लिए मंगलवार को लाइनपार क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी और मुख्य विकास अधिकारी कृष्णा करुणेश ने हरी झंडी दिखाकर गोल्डन पब्लिक स्कूल विजयनगर से रवाना किया।
विज्ञापन


यह रैली विजयनगर सेक्टर-11 और सम्राट चौक होते हुए जीजीआईसी विजयनगर में संपन्न हुई। रैली में छात्र-छात्राओं ने अपने बैनर व स्लोगन के साथ नारे लगाते हुए नागरिकों को जागरूक किया। बच्चों के  साथ-साथ डीएम, सीडीओ और डीआईओएस के साथ ही कई स्कूलों की शिक्षिकाओं ने भी पैदल मार्च किया।

रैली में गाजियाबाद के रोज बैल पब्लिक स्कूल, ब्लूम पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर भूड़ (नगर क्षेत्र) गोल्डन पब्लिक स्कूल एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज विजयनगर की छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली में चुनाव पर्यवेक्षक पल्लवी चिन्या भी शामिल रही।
विज्ञापन


कार्यक्रम को सफल बनाने में डीआईओएस राज सिंह यादव, बीएसए लालजी यादव, जीजीआईसी की प्रिंसिपल सुधा रानी कटियार, केवी सिंह, पूनम शर्मा आदि का सफल सहयोग रहा।

मोहन लाल मीना बने व्यय प्रेक्षक
आईआरएस कस्टम एंड एक्साइज मोहन लाल मीना जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। मीना नगर के मानव संसाधन विकास केंद्र अतिथि गृह कमला नेहरू नगर में ठहरे हुए हैं।

अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया चुनाव के  खर्चे संबंधी कोई भी शिकायत मोहन लाल मीना को मोबाइल नंबर 8851896633 पर दी जा सकती है।प्रशासन की मतदाता जागरूकता रैली के अलावा मंगलवार को आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने विजयनगर स्थित भीमाबाई पार्क में अपने स्तर से जागरूकता अभियान चलाया।

पार्क के  आसपास रेहड़ी पटरी लगाने वाले लोगों को फेडरेशन पदाधिकारियों ने अपने मत का प्रयोग करने को जागरूक किया। कर्नल टीपी त्यागी ने कहा कि जब तक सभी लोग वोट नहीं देंगे तो दस प्रतिशत जनसंख्या के वोट से जीता हुआ व्यक्ति बाकी 90 प्रतिशत लोगों पर राज करेगा।

ऐसे में जरूरी है कि मतदान वाले दिन घर से बाहर निकल कर प्रत्येक व्यक्ति वोट करें। इस दौरान गोपाल माहेश्वरी, डा. आरके आर्या, संध्या त्यागी, वीपी सिंह, ओम प्रकाश गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें