फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम अंकल! कहां गया आपका वादा

Wed, 04 May 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
lights - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में काटे गए बिजली कनेक्शन अब तक नहीं जुड़ पाए हैं जबकि बिजली कटने के फौरन बाद डीएम विमल कुमार ने बयान दिया था कि जल्द से जल्द स्कूलों में बिजली कनेक्शन जोड़ दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में बच्चे एक अप्रैल से ही बिना बिजली, पंखे के पढ़ाई कर रहे हैं। भयंकर गर्मी में बच्चों की हालत खराब हो रही है लेकिन जिला प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं दिख रहा।

 उधर, स्कूलों में बिजली कनेक्शन न होने और स्कूल का समय बार-बार कहने के बावजूद न बदलने से आहत शिक्षकों ने इस मामले की शिकायत अब सीएम तक पहुंचा दी है।
विज्ञापन


यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने सीएम को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द स्कूलों में बिजली कनेक्शन जुड़वाने की गुहार लगाई है। साथ ही स्कूल का समय परिवर्तित न करने की भी शिकायत भेजी है।

इससे पूर्व शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी के जरिए भी सीएम को इस संबंध में ज्ञापन भेजा था। संघ के जिला उपाध्यक्ष आदेश कुमार शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी पड़ रही है। आसपास के लगभग सभी जनपदों से स्कूलों का समय सुबह सात से ग्यारह बजे का हो चुका है।

गाजियाबाद के स्कूलों में बिजली कनेक्शन भी नहीं है, इसके बावजूद विद्यालयों का समय परिवर्तित नहीं किया जा रहा। बिना बिजली के दोपहर एक बजे तक विद्यालय में बच्चों का पढ़ना मुश्किल हो जाता है। शिक्षक संघ ने बताया कि समय परिवर्तित के लिए एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में भी रिसीव करा दिया गया है।


26 मार्च को कटी थी स्कूलों की लाइट
बकाया बिजली बिल जमा न करने पर बीएसए कार्यालय समेत करीब 100 स्कूलों का बिजली कनेक्शन विद्युत विभाग द्वारा 26 मार्च को काट दिया गया था। 1 अप्रैल से स्कूलों में सत्र शुरू हुआ है, तब से अब तक बच्चे बिना बिजली कनेक्शन के ही पढ़ाई कर रहे हैं। इसी वजह से बार-बार शिक्षक संघ स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7 से 11 तक का करने की मांग कर रहे हैं।


 जांच में कुछ स्कूलों के कनेक्शन जुड़े हुए पाए गए। अब भी यदि कुछ ऐसे स्कूल रह रहे हैं जहां कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है तो टीम बनाकर मामले की जांच कराई जाएगी और बिजली कनेक्शन क्यों नहीं जोड़ा जा रहा, इसकी पड़ताल होगी। जहां तक समय परिवर्तन की बात है, इस पर विचार कर एक दो दिन में आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- विमल कुमार शर्मा, डीएम 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें