आरटीओ ऑफिस में डीएल बनवाने वालों को 27 अप्रैल से भीड़भाड़ से निजात मिलने की उम्मीद है। आरटीओ ऑफिस का डीएल सेक्शन 27 अप्रैल से नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा।
एआरटीओ प्रशासन केपी गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक काउंटर पर लोगों को अधिकतम पांच मिनट रुकना होगा। ऐसे में डीएल की औपचारिकताएं 15-20 मिनट में पूरी हो जाएंगी। साथ ही बुजुर्गों और महिलाओं के लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं।
ऑनलाइन टाइम लेने वालों को अलग से काउंटर उपलब्ध होगा। यह प्रदेश में अपनी तरह की पहली व्यवस्था होगी। गाजियाबाद में इसका रिजल्ट देखने के बाद अन्य जनपदों में लागू किया जाएगा।