जिला क्रीड़ाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि 18 अगस्त को सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल के जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। ट्रायल में 2012 के बाद की जन्मतिथि वाले खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। इन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 19 अगस्त को मंडल स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगे।
वहीं, 21 अगस्त को जूडो के ट्रायल होंगे। इसमें 15 से 21 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 22 अगस्त को मंडल स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन मेरठ के श्री कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा।