फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: ‘मां-बाप को भी पीटूंगा...’, दोस्तों ने व्हाट्सएप पर की थी बुलिंग, छात्रा ने परेशान होकर लगाया फंदा

Sun, 13 Sep 2026 09:38 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

छात्रा के पिता ने शुक्रवार को दिल्ली के विवेकानंद स्कूल में पढ़ने वाले उसकी कक्षा के छात्र व उसके तीन परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
छात्रा ने परेशान होकर लगाया फंदा  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशांबी थाना क्षेत्र में 24 अगस्त को 12वीं कक्षा की छात्रा ने अपने स्कूल के साथियों की ओर से व्हाट्सएप पर की गई बुलिंग से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दी थी। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की लगातार बुलिंग की जा रही थी, जिससे वह काफी परेशान थी। साथ ही उसे ये कहा जाता है कि अगर उसने दोबारा आरोपी के बारे में कुछ बोला तो तेरी जिंदगी तहस-नहस कर दूंगा और तेरे मां बाप को भी पिटूंगा। 

विज्ञापन

छात्रा के पिता ने शुक्रवार को दिल्ली के विवेकानंद स्कूल में पढ़ने वाले उसकी कक्षा के छात्र व उसके तीन परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पहले उन्हें लगा कि उनकी बेटी ने आत्महत्या की है, लेकिन जब उन्होंने छात्रा की मौत के बाद उसके मोबाइल फोन की जांच करने पर सहपाठी से संबंधित कई वीडियो, ऑडियो और व्हाट्सएप चैट देखे तो सामने आया कि उनकी बेटी के साथ स्कूल में कथित बुलिंग और धमकाने से संबंधित सामग्री मिली। 

घटना वाले दिन आरोपी सहपाठी ने छात्रा को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की थी। आरोप है कि कॉल के दौरान छात्रा पर आरोपी अपने माता-पिता से माफी मांगने का दबाव बनाता है, जिसमें वह उसके मिमिक्री करती है। साथ ही उसे डराने व धमकाने का आरोप है। इसके बाद छात्रा ने घर में फंदा लगाकर जान दी। वहीं, मामले की जांच के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्रा के पिता को एक पेन ड्राइव भी उपलब्ध कराई है। इसमें घटना से संबंधित वीडियो सामग्री बताई गई है। एक वीडियो में आरोपी छात्र और उसके माता-पिता के साथ हुई बातचीत भी शामिल है। परिजनों ने यह सामग्री पुलिस को सौंप दी है।

आरोपी से बनाकर दूरी, दूसरे छात्रों के ग्रुप में भी शामिल हो गई थी छात्रा 
एसीपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि कुछ समय पहले छात्रा ने आरोपी छात्र से दूरी बना ली थी और दूसरे दोस्तों के समूह में शामिल हो गई थी।
विज्ञापन

छात्रा ने 3 दिन से छोड़ दिया था स्कूल जाना
पुलिस के अनुसार, पिता ने उन्हें बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी आनंद विहार स्थित विवेकानंद स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। 24 अगस्त को वैशाली स्थित घर में उसने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर छात्रा को नीचे उतारकर पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसे मृत घोषित किया। व्हाट्सएप ग्रुप पर दोस्तों के बीच हुई बुलिंग से छात्रा सबसे अधिक आहत हो गई थी। इस घटना के तीन दिन पहले ही उसने स्कूल जाना छोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें