फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में खटारा वाहनों पर शिकंजा: 2037 वाहन स्क्रैप के लिए भेजे गए, गाजियाबाद में 704 पर कार्रवाई

Sat, 12 Sep 2026 06:18 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

एनसीआर में आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का अभियान जारी है। गाजियाबाद संभाग के चार जिलों से 2,037 वाहन जब्त कर स्क्रैपिंग केंद्र भेजे गए। इनमें गाजियाबाद के 704, गौतमबुद्धनगर के 618, हापुड़ के 429 और बुलंदशहर के 286 वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। नई मानक संचालन प्रक्रिया के तहत विभाग ने आयु सीमा पूर्ण कर चुके वाहनों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसके तहत गाजियाबाद सम्भाग के चारों जनपदों से कुल 2,037 वाहनों को जब्त कर पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


 

आरटीओ प्रवर्तन डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि गाजियाबाद में 704 वाहनों को स्क्रैपिंग केंद्र भेजा गया। इसके अलावा जनपद गौतमबुद्धनगर में 618, जनपद हापुड़ में 429 और जनपद बुलंदशहर में 286 वाहनों को जब्त कर विधिक निस्तारण हेतु आरवीएसएफ को सौंपा गया है। अभियान के तहत 10 वर्ष की समय सीमा पार कर चुके डीजल और 15 वर्ष पूरे कर चुके पेट्रोल वाहनों की सघन पहचान की जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि प्रवर्तन दल प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों, व्यापारिक क्षेत्रों तथा पार्किंग स्थलों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। जांच के दौरान वाहनों के पंजीकरण विवरण, ईंधन के प्रकार व प्रथम पंजीकरण की तिथि का वाहन पोर्टल के माध्यम से मौके पर ही ऑनलाइन सत्यापन किया जा रहा है। 
 

संपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए जब्त किए जा रहे प्रत्येक वाहन व उसके स्वामी का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा रहा है। प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्रों के संचालकों के साथ समन्वय बैठकें की जा रही हैं। संचालकों को वाहनों की प्राप्ति, सुरक्षित अभिरक्षा और निर्धारित नियमों के अनुरूप स्क्रैपिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने दो टूक स्पष्ट किया है कि एनसीआर क्षेत्र में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे समयसीमा पूरी कर चुके वाहनों का संचालन तत्काल बंद कर नियमों का पालन करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें