फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मां की डांट से आहत छात्रा ने 15वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
सिद्धार्थ विहार के एचजी शिखर हाइट सोसायटी में छलांग लगाने वाली युवती का फाइल फोटो - फोटो : कैसरगंज में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार स्थित एसजी शिखर हाइट्स सोसायटी में सोमवार दोपहर 11वीं कक्षा की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूद गई। पुलिस घायल छात्रा को एमएमजी अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट या मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि दोपहर करीब 2:15 बजे सूचना मिली थी कि एसजी शिखर हाइट्स में रहने वाले संजीव कुमार की पुत्री चीनू (15) ने इमारत से छलांग लगा दी है।
संजीव कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ फ्लैट नंबर ए-2, 1502 में रहते हैं। सोमवार को बेटा स्कूल गया हुआ था, जबकि चीनू आंखों में एलर्जी के कारण स्कूल नहीं गई थी। घटना के समय घर में चीनू और उसकी मां मौजूद थीं। किसी बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया था। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि चीनू ठाकुरद्वारा गर्ल्स कॉलेज में पढ़ती थी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। एसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला मां की डांट से आहत होकर आत्मघाती कदम उठाने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें