फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, दुकानदार पर सिर फाड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। थानाक्षेत्र के वैशाली में पार्किंग को लेकर एक व्यक्ति का स्थानीय दुकानदार से विवाद हो गया। आरोप है कि दुकानदार ने धारदार हथियार से वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और आठ टांके आए। वहीं, पीड़ित का कहना है कि वह जब इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने गया तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

वैशाली सेक्टर-4 निवासी मनीष कुमार दिल्ली की कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि फ्लैट के नीचे बेसमेंट में एक व्यक्ति की बिजली के सामान की दुकान है। दो अक्तूबर को मनीष पत्नी अनीता के साथ घर लौटे और बाहर कार खड़ी कर रहे थे तो इलेक्ट्रीशियन ने अपनी स्कूटी कार से सटाकर खड़ी कर दी। आरोप है कि दुकानदार गाली-गलौज करने लगा। आरोपी दुकान से धारदार हथियार लेकर आया और ताबड़तोड़ वार कर दिए। पहले कार का शीशा टूटा और फिर एक वार उनके सिर पर लगा। उनके सिर में घाव हो गया है। बीचबचाव करने के दौरान उनकी पत्नी से भी मारपीट करने का आरोप है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। दूसरा व्यक्ति भी घायल है। दोनों की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें