फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डीजे बजाने पर हुआ विवाद,19 दिन बाद केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र के राजीव नगर निवासी दिनेश सिंह ने घर के सामने डीजे संचालक शशि और उसके दोस्तों पर मारपीट का आरोप लगाया है। विवाद 16 जनवरी 2025 का है और पुलिस ने इसे 19 दिन बाद दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़ित दिनेश सिंह ने दी शिकायत में बताया कि शशि अक्सर तेज आवाज में डीजे बजाता है। यह शोर देर रात भी होता है और दुकान पर ही शराब व मादक पदार्थों का सेवन किया जाता है। मना करने पर आरोपी गाली गलौज करते है और शोर-शराबा भी। 16 जनवरी की रात जब डीजे की आवाज हल्की करने के लिए कहा तब शशि ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी भी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है और डीजे संचालक की तलाश की जा रही है। केस दर्ज करने में किस स्तर पर देरी हुई इसकी जांच कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें