फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रास्ते में आग जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। शाहजहांपुर गांव में रास्ते में आग जलाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। एक पक्ष ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए थाने पर प्रदर्शन किया। दूसरे पक्ष ने मारपीट करने और जातिसूचक कहने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव निवासी सुदेश और सुमन के घर आसपास हैं। सुमन का आरोप है कि दो दिन पूर्व सुदेश के परिवार ने रास्ते में आग जलाई हुई थी। आग जलाने के लिए दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोपियों ने सुमन के घर में घुसकर हमला कर घायल कर दिया। वहीं, सुदेश का आरोप है कि सुमन के परिवार ने धर्म परिवर्तन किया हुआ है। उन पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। इन्कार करने पर आरोपियों ने उनकी बुजुर्ग मां की पिटाई कर दी। सुदेश ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आरोपियों की कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को थाने पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि दोनों पक्षों में आपसी विवाद है। धर्म परिवर्तन के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें