फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब काले सूटकेस में 'कंकाल': नेशनल हाईवे-9 पर महिला की ऐसे हाल में मिली लाश; ईंख के खेत से आ रही थी बदबू

Mon, 01 Dec 2025 02:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़)

सार

हापुड़ जिले के पिलखुवा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हाईवे-9 पर स्थित राम अस्पताल के सामने गन्ने के खेत से एक काले रंग के सूटकेस में एक अज्ञात महिला का कंकाल बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सूटकेस में मिला कंकाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे-9 स्थित राम अस्पताल के सामने गन्ने के खेत में रविवार सुबह एक काले रंग के सूटकेस में अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह गन्ने का खेत कला निवासी योगेंद्र कुमार का है। योगेंद्र ने बताया कि सुबह मजदूर खेत में गन्ने की फसल की छोल कर रहे थे, तभी खेत के एक हिस्से में दुर्गंध आने पर उन्होंने आसपास देखा तो सूटकेस में एक शव पड़ा मिला। 

मजदूरों ने तुरंत इसकी जानकारी खेत मालिक को दी। सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पिलखुवा के प्रभारी निरीक्षक शयोपाल सिंह भी पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शव कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा है और काफी हद तक सड़-गल चुका है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में तड़के सुबह हादसा: फ्लाईओवर से रेलिंग तोड़ नीचे गिरी कार, पिता-पुत्र थे सवार; एक की मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें