शीतलपुरी कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश परिवार समेत रहते हैं, परिवार में पत्नी वीरों, बेटे अभिषेक व राज और बेटी प्रिया व शशि हैं। बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में अपने अपने कमरे में सोए हुए थे। रात्रि करीब 2:30 बजे ओमप्रकाश की पत्नी वीरों शौच के लिए उठीं, उन्होंने देखा मंदिर व कमरा खुला हुआ है।
कमरे की लाइट जलाई तो देखा एक युवक कमरे में घुम रहा है। युवक ने महिला पर हमला कर दिया, बुजुर्ग महिला ने शोर मचाते हिम्मत दिखा चोर को कमरे में धक्का देकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। शोर सुनकर परिवार व कॉलोनी के लोगों जाग गए।
आसपास के लोगों को मौके पर आता देख दूसरा चोर भाग गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद लोगों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। एसीपी ने बताया कि पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है, उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।