फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जांच एजेंसियों को सबूत नहीं मिलने के बाद आ रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा पुलिस चौकी में छह नवंबर की रात हुए धमाके की जांच में अब तक कई सवाल अनसुलझे हैं। एजेंसी अब तक इस मामले में आरोपियों को पकड़ना तो दूर अब तक सुराग तक नहीं लगा सकी है। जांच एजेंसी को भरपूर सबूत नहीं मिले हैं। एजेंसी सूत्रों का कहना है कि हादसे के बाद स्थानीय पुलिसकर्मियों ने धमाके के बाद हुए गड्ढे को झाडू लगाकर भर दिया था, जिसके चलते उन्हें पर्याप्त सबूत नहीं मिल पाए थे।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि वसुंधरा चौकी पर लिसकर्मियों ने उच्च अधिकारियों व जांच एजेंसी के आने से पहले ही धमाके के बाद चौकी के अंदर फैले कांच के शीशे को झाडू लगाकर हटा दिया था। जानकारी के अनुसार, छह नवंबर की रात करीब 10 बजे वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका हुआ था। घटना के अगले दिन सात नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गाजी-2 नाम के अकाउंट से एक पोस्ट और वीडियो साझा किया गया था। इसमें आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान की ओर से धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था। इसके साथ ही जिम्मेदारी लेने के संबंध में एक ऑडियो भी प्रसारित की गई थी। एडिशनल कमिश्नर राज करन नय्यर ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें