फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सात सौ की आबादी पर एक प्रगणक की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनगणना के लिए शुक्रवार से प्रगणकों ने घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करने कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान प्रगणक जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले 33 सवालों के जवाब लेंगे। वहीं, सात मई से 21 मई तक चली स्वगणना के दौरान जिले भर में करीब 47 हजार लोगों ने स्वगणना की।
विज्ञापन

जिला जनगणना अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जनगणना को सरलता के साथ संपन्न कराने व त्रुटिरहित आंकड़ों के संकलन के लिए जनपद भर में 6,321 एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) बनाए गए है। सात सौ की आबादी पर एक प्रगणक की तैनाती की गई है। जिससे जनगणना के कार्य को आसानी के साथ संपन्न कराया जा सके। शुक्रवार से प्रगणकों ने घर-घर जाकर जनगणना का कार्य शुरू कर दिया है। 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे।

बताया कि भीषण गर्मी के कारण प्रगणक को सुबह छह से आठ और शाम में चार बजे के बाद जनगणना कार्य करने की सलाह दी गई है। जिससे उनका स्वास्थ्य प्रभावित न हो।
विज्ञापन

वहीं, किसी भी आपात स्थिति समस्त प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्राें समेत चिकित्सालयों को तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया है।
बताया कि स्वगणना के दौरान जिले भर में करीब 47 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। जनगणना को संपन्न कराने के लिए 6,232 प्रगणक, 1,040 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें