फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छह वर्ष के बच्चे समेत आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बुखार से बीमार छह वर्ष के बच्चे समेत आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें छह महिलाएं शामिल हैं। इस समय अलग-अलग अस्पताल में कुल 10 मरीज भर्ती हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 127 हाे चुकी है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि भोपुरा निवासी छह वर्षीय बच्चे, इंदिरापुरम निवासी 44 वर्षीय महिला, अवंतिका एक्सटेंशन निवासी 48 वर्षीय महिला, साहिबाबाद निवासी 20 वर्षीय युवक, मोहननगर निवासी 54 वर्षीय महिला, वैशाली निवासी 70 वर्षीय महिला, राजेंद्रनगर निवासी 65 वर्षीय महिला और श्याम पार्क एक्सटेंशन निवासी 25 वर्षीय युवती पिछले कई दिन से तेज बुखार से बीमार थे। डॉक्टर की सलाह पर जांच कराने पर डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें