फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड: गाजियाबाद में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक

Wed, 06 Dec 2023 01:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को लेकर बुधवार को करहेड़ा के पृथ्वीराज चौहान गेट पर बैठकर संगठन और समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को लेकर बुधवार को करहेड़ा के पृथ्वीराज चौहान गेट पर बैठकर संगठन और समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। हालांकि, प्रदर्शन से पूर्व टेंट लगाने को लेकर लोंगो और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने बिना अनुमति टेंट नहीं लगने दिया। लोगों ने सड़क किनारे बैठकर घटना को लेकर नाराजगी जताई और अध्यक्ष की मौत पर शोक संवेदना प्रकट की।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर हत्या कर दी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा कपूरीसर और गोल्डी बरार ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गोगामेड़ी से बातचीत करने पहुंचे बदमाशों ने अचानक ही उन पर फायरिंग कर दी। किसी को संभलने का मौका तक नहीं दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें