फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कुत्ता प्रेमी युवती के खिलाफ थाने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विंडसर पैराडाइज-2 सोसायटी के निवासियों ने कुत्ता प्रेमी युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को नंदग्राम थाने का घेराव किया। कुत्ता प्रेमी महिला की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी एसएचओ को उपलब्ध कराई। इसमें वह एक निवासी को भद्दी गालियां दे रही हैं। उधर, युवती ने 400 लोगों के खिलाफ छेड़खानी करने, बाल पकड़कर खींचने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रविवार को नंदग्राम थाने पहुंचे रेजिडेंट्स ने एसएचओ को शिकायत देते हुए बताया कि उनकी सोसायटी में कुत्तों का आतंक है। बच्चों व बड़ों को कुत्ते लगातार काट रहे हैं। इससे वह घरों में कैद हो गए हैं। सभी लोग एकजुट होकर कुत्तों को सोसायटी से बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान सोसायटी के एक रेजिडेंट्स के पास युवती का फोन आया, जिसने कुत्तों को भगाने का विरोध किया। आरोप लगाया कि कुत्तों को पीटा जा रहा है। उसने रेजिडेंट्स को भद्दी गालियां दी और अंजाम भुगतने की धमकी दी। जब रेजिडेंटस ने बताया कि युवती नीचे आई थी तो किसी ने उसके साथ कोई छेड़खानी नहीं की। वह झूठा आरोप लगा रही है। एसएचओ ने कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। रेजिडेंट्स ने मांग की कि युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई होनी चाहिए। इस बारे में एसीपी पूनम मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
400 के खिलाफ युवती ने कराया मुकदमा : युवती ने बताया कि रात में सोसायटी के नीचे शोर हो रहा था। वह आवाज सुनकर नीचे गईं तो कुछ लोगों ने उनको उल्टा सीधा बोलना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उनसे हाथापाई की। कुछ लोगों से उनके साथ छेड़खानी की और उनके बाल पकड़कर खींचे। आरोप है कि कई लोगों ने उनको सोसायटी में बेइज्जत करके घुमाने की धमकी दी। मामले में उन्होंने नंदग्राम पुलिस को शिकायत दी। इस बारे में एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच होने के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें