फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नक्शे के विपरीत हो रहे निर्माण को ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा। नक्शे के विपरीत हो रहे निर्माण को बुधवार शाम आवास विकास परिषद ने तोड़ गिराया। विभागीय टीम ने सेक्टर-पांच और 12 में कार्रवाई की। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि पूर्व में कई बार सभी को नोटिस दिया जा चुका था, बावजूद इसके बिल्डर चोरी-छिपे निर्माण कर रहे थे।
विज्ञापन

वसुंधरा योजना में अवैध निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सेक्टर -पांच और 12 में तीन भूखंडों पर अवैध निर्माण किया गया था। बिल्डर को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे, जिसका जवाब नहीं मिला। सूचना मिलने पर प्रवर्तन दल ने पुलिस बल के साथ जाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें