गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास सेवा समिति के साथ कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि घुसपैठिया भगाओ, गाजियाबाद बचाओ, बंगलादेशी, रोहिंग्याओं को बाहर निकालो के नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सामाजिक संगठनों ने घुसपैठियों को भगाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
समिति के संयोजक नवनीत सिंह और जन अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर विशेषकर इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी, विजयनगर, चांदमारी मिलिट्री ग्राउंड में झुगी-झोपड़ियां बनाकर अवैध रूप से बांग्लादेशी घुसपैठिया रह रहे हैं। इनके खिलाफ पुलिस दस्तावेजों का सत्यापन करते हुए सघन अभियान चलाया गया। चांदमारी मिलिट्री ग्राउंड में अभियान चलाकर झुग्गियां तोड़ी गईं लेकिन अब दोबारा वही स्थिति आ गई है। इस दौरान गाजियाबाद सेवा समिति के जिला अध्यक्ष पंकज कंसल, हिंदू रक्षा मंच के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, संतोष राणा, प्रेमवीर शर्मा, धर्मपाल, पंकज गोयल, नरेंद्र चौधरी, संजीव वाल्मीकि, निखिल वर्मा, सुबोध कुमार, अरविंद कुमार, रणवीर सिंह मौजूद रहे।