फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महामाया देवी मंदिर के दानपात्र तोड़कर नकदी व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के गांव सीकरी खुर्द स्थित प्रसिद्ध व पौराणिक महामाया देवी मंदिर में बीती रात अज्ञात चोर ने दो दानपात्र तोड़कर नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। आरोपी मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। दानपात्राें में लाखों रुपये की नकदी होने का अनुमान है। गांव सीकरी खुर्द स्थित ऐतिहासिक महामाया देवी मंदिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आस्था का बड़ा केंद्र है। मंदिर का संचालन नगर पालिका परिषद मोदीनगर करती है। नगर पालिका परिषद की ओर से मंदिर की सुरक्षा में गार्ड तैनात है। बताया गया कि बृहस्पतिवार रात मंदिर में दो गार्ड ड्यूटी पर थे। बृहस्पतिवार रात एक चोर मौका देखकर मंदिर के बराबर वाले रास्ते से अंदर दाखिल हुआ और बालाजी दरबार के दानपात्र का ईंट से ताला तोड़कर नकदी व कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर ने यज्ञशाला के दानपात्र को किसी नुकीली वस्तु से खोलकर नकदी और सामान चोरी कर लिया। आरोपी मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। पुजारी देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि शुक्रवार सुबह दानपात्र टूटे मिलने पर घटना का पता लगा। मंदिर में चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। युवा नेता राहुल गुर्जर और ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। उन्होंने मंदिर की सुरक्षा में तैनात गार्डों पर भी कार्रवाई की मांग की। मंदिर के प्रबंधक सुनील कुमार ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से आरोपी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें