फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: परिषदीय विद्यालयों की समय सारिणी में बदलाव करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लगातार बढ़ रहे तापमान और उमस भरी गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डीआईओएस और बीएसए को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय की समयसारिणी में बदलाव करने की मांग की है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अनुज त्यागी ने बताया कि इस पर दोनों अधिकारियों ने डीएम के संज्ञान में देने काे आश्वास्त किया है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया कि पूरे क्षेत्र में उमस भरी गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर है। इसके कारण छोटे बच्चों के लिए इस मौसम में दोपहर तक विद्यालय में रहना कष्टकारी और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो रहा है। वर्तमान में परिषदीय विद्यालयों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित है। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के कारण बच्चों में डिहाइड्रेशन, लू और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। छात्रों के स्वास्थ्य और हितों को ध्यान में रखते हुए शिक्षक संघ की ओर से परिषदीय विद्यालयों का समय परिवर्तित कर सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक करने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें