फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिंडन नदी की सफाई और अवैध खेती पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से करहेड़ा में पिछले दिनों बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया था। जिला प्रशासन की सतर्कता और हिंडन की सफाई के बाद लोगों को राहत मिली थी। ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से नदी की नियमित सफाई की मांग की है।
विज्ञापन

निवासियों ने करहेड़ा श्मशान घाट से आगे हिंडन में हो रही कमल ककड़ी की अवैध खेती की भी शिकायत की है। उन्होंने इस पर उचित कार्रवाई की मांग की है। निवासियों ने अपना शिकायती पत्र जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को भेजा है।
पत्र में करहेड़ा से हिंडन बैराज तक नदी की सफाई और तटबंध निर्माण का सुझाव दिया गया है। करहेड़ा निवासी मनिकांत ने बताया कि इस हिस्से में अत्यधिक गाद और कीचड़ जमा हो गई है। इससे नदी की गहराई काफी कम हो गई है। बैराज के पास पानी का निकास ठीक से न होने के कारण समस्या आती है।
विज्ञापन


मनिकांत ने कहा कि नदी के बहाव क्षेत्र और उसकी भूमि पर कुछ लोग अवैध रूप से खेती कर रहे हैं। इसके लिए मिट्टी के अस्थायी बांध बनाए गए हैं। इन बांधों के कारण नदी का जलमार्ग बहुत संकरा हो गया है। इससे पानी का प्राकृतिक बहाव रुक गया है। यह स्थिति बाढ़ के खतरे को और बढ़ा रही है। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें