पुलिस अधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान बुलंदशहर के पदाधि
बुलंदशहर। भीषण गर्मी के चल रहे नौतपा में 24 घंटे बिजली सप्लाई और जाम से निजात दिलाने की मांग उठाई गई। यह मांग व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने उठाते हुए मांगपत्र एसएसपी दिनेश कुमार सिंह को सौंपा। संस्थान के जिला संयोजक सर्वेश गुप्ता ने कहा कि इस समय नौतपा चल रहा है।
हमारी मांग है कि प्रचंड गर्मी से बचने के लिए पालिका की ओर से शहर की प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया जाए। चौराहों पर प्याऊ लगाए जाए और पशुओं को भी पानी की व्यवस्था की जाए। शहर में जगह-जगह जाम की समस्या बनी रही है। गर्मी के बीच लोगों को परेशानी होती है।
हमारी मांग है कि शहर को जाम से निजात दिलाई जाए। इस दौरान युगल गोस्वामी, राजेश गुप्ता, हरीश अग्रवाल और सुनील कुमार समेत संस्थान के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।