फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बकरीद कल, ईदगाह में सुबह सात बजे अदा की जाएगी नमाज

विज्ञापन
मंगलवार की पैठ में बकरा खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। बकरीद बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। ईदगाह व जामा मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद कुर्बानी दी जाएगी। ईदगाह में सुबह सात बजे नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन

अन्य मस्जिदों में भी नमाज का समय तय हो गया है। कुर्बानी के लिए जानवरों की खरीदारी, त्योहार पर पकवान बनाने के सामान, प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था समेत तमाम तैयारियां अंतिम दौर में है।
शहर काजी हाजी मौलाना ओसामा और ईदगाह कमेटी के संयुक्त सचिव व प्रवक्ता हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि ईद की नमाज ईदगाह में सुबह सात बजे अदा की जाएगी।
विज्ञापन

नमाज को लेकर शहर भर में तैयारियां चल रही हैं। बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने लोगों से खुले में कुर्बानी नहीं देने व सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील की है।
लोग नए कपड़े व अन्य सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में शाम में रौनक दिख रही है।
पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के लिए अलग टीम का गठन किया है। अधिकारियों का कहना है कि अफवाह फैलाने या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और शांति व सौहार्द बनाए रखें। पुलिस ने साफ किया है कि सड़कों पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

नमाज निर्धारित स्थानों पर ही अदा की जाएगी ताकि यातायात और जनसुविधाओं पर कोई असर न पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें