गांव सौंदा के रहने वाले बिजेंद्र कश्यप का पुत्र विपिन कश्यप एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। सोमवार को विपिन काम पर गया। मगर देर रात तक लौटा नहीं। परिजन विपिन को खोजते हुए सोमवार रात करीब एक बजे सौंदा-शेरपुर मार्ग स्थित फफराना ईंट भट्ठे के पास पहुंचे तो वहां विपिन की बाइक पड़ी मिली।
कुछ दूरी पर ही विपिन लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। परिजन विपिन को मोदीनगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विपिन की मौत की जानकारी लगते ही मंगलवार सुबह ग्रामीणों की भीड़ अस्तपाल के बाहर जमा हो गई।