फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: यूपीसीडा के सहायक प्रबंधक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। यूपीसीडा के कार्यरत सहायक प्रबंधक का 17 हजार रुपये की रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कर्मचारी रुपये लेते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले में का संज्ञान लेकर जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन

फाइल निकालने के नाम पर 2 से 4 हजार रुपये लिए। इसके अलावा अभी तक पर करीब सवा लाख रुपये बतौर रिश्वत दे चुके थे, लेकिन फिर भी काम नहीं हुआ। वहीं, वीडियो वायरल करने वाले लोगों ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की है।
दिल्ली के चंद्रावल नगर निवासी आर.के. शर्मा ने बताया कि लोनी स्थित ट्रांस दिल्ली सिग्नेचर सिटी के सेक्टर-सी 7 और 9 में 200 मीटर के दो प्लाॅट खरीदे थे। उन्हें प्लाॅट के हस्तांतरण संबंधी दस्तावेज पूरे कराने के लिए यूपीसीडा कार्यालय गए। आरोप है कि दोनों कर्मचारी समेत उनके साथियों को कई बार में 1,21,500 रुपये बतौर रिश्वत के दिए। परियोजना अधिकारी शर्मिला पटेल का कहना है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें