फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला हेड कांस्टेबल की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का सिपाही सचिन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में रविवार को दिल्ली पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल के आत्महत्या मामले में बुधवार को साहिबाबाद पुलिस ने उसके साथी हेड कांस्टेबल सचिन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

एसीपी अतुल सक्सेना ने बताया कि महिला हेड कांस्टेबल के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बुधवार को सचिन कुमार निवासी लोनी को गिरफ्तार किया। एसीपी ने बताया कि दोनों में प्रेम संबंध की बात जांच में सामने आई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि महिला हेड कांस्टेबल उस पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन वह शादीशुदा था और दूसरा विवाह नहीं करना चाहता था। एसीपी ने बताया कि मृतका के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने और शादी का झांसा देकर संबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी कांस्टेबल लंबे समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई पुलिस को करने चाहिए। बता दें कि रविवार को राजेंद्र नगर चौकी पुलिस से सूचना मिली कि कांस्टेबल अस्पताल में मृत अवस्था में मिली हैं। पुलिस ने बताया कि होटल में मृत पाई गई थीं।
-

पिता ने कहा कि आरोपी को सख्त सजा मिले
पीड़ित पिता ने कहा कि आरोपी सचिन को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उसके कारण ही आज उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं है।उनकी बेटी कभी आत्महत्या नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें