फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक फार्म में बन रही थी हेरोइन: फार्महाउस के मालिक पर एफआईआर दर्ज, पंजाब पुलिस ने मारा था छापा

Tue, 06 Jul 2021 11:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पंजाब पुलिस ने दिल्ली के सैनिक फार्म स्थित फार्म हाउस में छापा मारकर फार्महाउस में चल रहे गोरखधंधे का किया पर्दाफाश....
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सैनिक फार्म स्थित जिस फार्म हाउस में सोमवार को छापा मारकर पंजाब पुलिस ने हेरोइन उत्पादन यूनिट का भंडाफोड़ किया था, अब उस फार्म हाउस के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने सैनिक फार्म में स्थित उस फार्म हाउस के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है जहां पंजाब पुलिस ने हेरोइन तैयार करने वाली इकाई का भांडाफोड़ करके अफगानिस्तान के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 188ṇके तहत प्राथमिकी दर्ज करके फार्म हाउस के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ किरायेदार का अनिवार्य सत्यापन नहीं कराने का मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने सोमवार को बताया था कि नेब सराय के थाना प्रभारी और बीट स्टाफ को इस घटना के सिलसिले में पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस ने दिल्ली में हेरोइन बनाने की इकाई का भंडाफोड़ कर चार अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 17 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 90 करोड़ रूपये है।

पुलिस ने नेब सराय इकाई से मादक पदार्थ तैयार करने के काम आने वाले रसायन और उपकरण भी बरामद किए थे। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने रविवार को ट्वीट किया था, ‘पंजाब पुलिस ने दक्षिण दिल्ली में हेरोइन निर्माण की एक बड़ी इकाई का भांडाफोड़ किया है। करीब 17 किलो हेरोइन, रसायन, एसिड और उपकरण बरामद हुए। चार अफगान नागरिक गिरफ्तार।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें