मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला। पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारण की जांच कर रही है। मामले से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर टोल के समीप झाड़ियों में बुधवार रात एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव सड़ी गली अवस्था में था। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि बुधवार रात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर टोल के समीप झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। जानकारी के बाद भोजपुर थानाध्यक्ष सचिन बालियान मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस के अनुसार शव करीब सप्ताहभर पुराना है। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है। एसीपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतक की शिनाख्त का प्रयास जारी है।