गाजियाबाद। एक अप्रैल से ईस्टर्न पेरिफेरल और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करना वाहन मालिकों के लिए महंगा हो जाएगा। एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) एक अप्रैल से टोल शुल्क में पांच फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला किया है। बृहस्पतिवार को एनएचएआई के दिल्ली स्थित मुख्यालय में हुई बैठक में टोल की नई दरों को मंजूरी मिल गई है। हालांकि छोटी दूरी के सफर के लिए छोटे प्राइवेट वाहनों की टोल दरों में बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन व्यावसायिक वाहनों की दरों को कम या ज्यादा सभी दूरी के लिए बढ़ा दिया गया है।
एनएचएआई ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे व दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत अन्य एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क की वसूली की जिम्मेदारी प्राइवेट कंपनियों को दिया हुआ है। अनुबंध के मुताबिक हर साल टोल शुल्क में बढ़ोतरी किए जाने का प्रावधान किया गया है, लेकिन टोल की दरें प्राइवेट कंपनियां नहीं बल्कि एनएचएआई तय करता है। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि टोल की संशोधित दरों का प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय भेज दिया गया था, बृहस्पतिवार को हुई उच्चाधिकारियों की बैठक में मंथन के बाद इन्हें स्वीकृति मिल गई है। अब सार्वजनिक सूचना जारी कर एक अप्रैल से इन दरों को लागू कर दिया जाएगा।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर वर्तमान टोल दरें
स्थान कार (पहले) अब हल्के वाणिज्यिक वाहन (पहले) - अब
मवीकलां से दुहाई 60 60 95 95
मवीकलां से रसूलपुर 70 70 110 115
मवीकलां से डासना 75 रुपये 75 120 125
मवीकलां से बील अकबरपुर 115 रुपये 115 185 190
मवीकलां से फतेहपुर-रामपुर 135 140 रुपये 215 220
मवीकलां से मौजपुर 190 195 रुपये 310 315
छज्जू नगर 245 250 395 405
-
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वर्तमान टोल दरें
स्थान कार (पहले) - अब हल्के व्यावसायिक वाहन (पहले) - अब
सराय काले खां से रसूलपुर 105 110 175 180
सराय काले खां से भोजपुर 135 140 220 225
सराय काले खां से मेरठ 160 रुपये - 165 260 रुपये 265
इंदिरापुरम से रसूलपुर 55 55 90 90
इंदिरापुरम से भोजपुर 85 85 135 140
इंदिरापुरम से मेरठ 110 रुपये - 110 175 रुपये 180
-
डूंडाहेड़ा से रसूलपुर 35 35 55 55डूंडाहेड़ा से भोजपुर 60 65 100 100
डूंडाहेड़ा से मेरठ 85 रुपये - 90 140 रुपये 145