फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाश के दोनों हाथ थे ऊपर: नाले में मिली इमरान की बॉडी, घरवाले बोले- हत्या हुई; पुलिस को लग रहा दारू पीकर गिरा

Wed, 24 Jun 2026 07:56 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर

सार

मृतक की पहचान मलिक नगर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय इमरान पुत्र असगर के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
नाले में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मौजूद डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के पास बुधवार सुबह नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या कर शव नाले में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हादसा मान रही है।

विज्ञापन


Trending Videos

एसीपी अजय कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के समीप नाले में एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।  

मृतक की पहचान मलिक नगर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय इमरान पुत्र असगर के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन

वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में युवक के शराब के नशे में नाले में गिरने की आशंका प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही  मृतक के भाई सलीम ने बताया कि इमरान पुताई का काम करता था, दो दिन से घर घर नहीं पहुंचा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें