फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फ्लैट के बाथरूम में मिला पूर्व बैंककर्मी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। वैशाली की ग्रीन पार्क लेन में एक फ्लैट के बाथरूम में शुक्रवार रात पूर्व बैंककर्मी (65 वर्ष) का शव मिला। वह फ्लैट में अकेले रहते थे। फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने फ्लैट में जांच के बाद बेटे और पत्नी को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

दिल्ली शाहदरा में रहने वाले राजकुमार श्रीवास्तव (65) एक निजी बैंक में कार्यरत थे। बैंक से करीब 15 वर्ष पूर्व नौकरी छोड़ने के बाद वह अकेले रहते थे। करीब चार महीने पहले उन्होंने वैशाली सेक्टर 5 स्थित ग्रीन पार्क लेन सोसायटी में एक फ्लैट खरीदा था। वह यहां भी अकेले ही रहते थे। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात पड़ोसी ने फ्लैट के अंदर से बदबू आने की सूचना कंट्रोल रूम पर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट में जांच पड़ताल कर परिजनों के बारे में पता किया लेकिन वहां एक अधिवक्ता की जानकारी मिली। कुछ देर बाद अधिवक्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को उनसे काफी देर बाद बेटे निखिल व पत्नी रजनी की जानकारी मिली। पुलिस को फ्लैट से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि टीम ने वहां से कुछ साक्ष्य भी एकत्रित किए हैं।

पत्नी और बेटे से चल रहा न्यायालय में वाद :
घटना की सूचना मिलने पर बुजुर्ग के बेटे निखिल श्रीवास्तव वैशाली पहुंचे। उन्होंने कहा कि पिता का अपनी पत्नी यानी उनकी मां से विवाद चल रहा है, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पिछले कई वर्षों से उनका या परिवार का पिता से संपर्क नहीं था। हालांकि उन्होंने कौशांबी पुलिस से पिता की संदिग्ध मौत के मामले में गंभीरता से जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन


इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि पूर्व बैंककर्मी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। फ्लैट के अंदर और बाथरूम से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें