फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने बस और कंटेनर को मारी टक्कर, सात घायल

Sun, 08 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएच-58 स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कट पर शुक्रवार देर रात सरिये से भरी एक तेजरफ्तार डीसीएम ने पहले एक बस को टक्कर मारी फिर डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ एक कंटेनर से भिड़ गई। हादसे में बस पलट गई। गनीमत रही कि बस में ज्यादा लोग नहीं थे।
विज्ञापन


हेल्पर और चालक के अलावा कुल तीन सवारियां ही बस में थीं। हादसे में सात लोग घायल हो गए और हाईवे पर भीषण जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर जाम खुलवाया।

एसओ ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब पौने एक बजे रेलवे रोड निवासी बस चालक विनोद कुमार नोएडा से लौट रहा था। बस में चालक, हेल्पर के अलावा तीन सवारियां और थीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कट के पास से बस चालक ने जैसे ही यू टर्न लिया, मोदीनगर की ओर से सरियों से भरी आती तेजरफ्तार डीसीएम ने बस में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से बस पलट गई। इसके चलते बस में सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। इसी बीच डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गाजियाबाद की ओर से आ रहे कंटेनर से जा टकराई।

इसमें बस, कंटेनर और डीसीएम सवार विनोद, रितिक, राजू और अनिल समेत सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ भीषण जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने क्रेन मंगवाकर बस को सीधा करवाया। साथ ही कंटेनर और डीसीएम को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस के मुताबिक अब तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें