फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पर दबंगों का कब्जा, हैंडपंप में डाले सबमर्सिबल

Sun, 17 Apr 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
नगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शहर में अभी बुंदेलखंड जैसी हालत तो नहीं है, लेकिन पानी पर ‘दबंग’ कब्जा करने लगे हैं। लोगों ने सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल डाल लिए हैं और अब इनका इस्तेमाल सिर्फ अपने लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में पानी के लिए हाहाकार मचा है, लेकिन राह चलते लोगों और कालोनीवासियों को अब हैंडपंप से भी पानी नहीं मिल पा रहा। पानी के संकट से जूझ रहे शहर के लोगों के लिए यह दबंगई और पीड़ादायक है। निगम अफसरों को भी इसकी चिंता नहीं है। अधिकारी पानी पर कब्जा करने की इन घटनाओं से अनजान बने हैं।


कालोनियों और बाजारों में पानी की आपूर्ति के लिए निगम ने 7150 हैंडपंप लगाए हुए हैं। निगम के जलकल विभाग ने मार्च महीने में 570 हैंडपंप खराब दिखाए हैं। अफसरों का दावा है कि जोन के अवर अभियंता हर महीने हैंडपंप का निरीक्षण करते हैं और खराब नलों की सूची तैयार करते हैं। हैरानी की बात यह है कि इंजीनियरों ने निरीक्षण किया तो हैंडपंप में लगे सबमर्सिबल उनकी नजरों में क्यों नहीं आए।
विज्ञापन


36 हजार का बोरिंग निगम का फायदा दुकानदारों को
बजरिया मोड़ पर एक स्वीट्स शॉप संचालक ने निगम के हैंडपंप में मोटर डाल लिया है। एक हैंडपंप लगाने पर नगर निगम करीब 36 से 40 हजार रुपये खर्च करता है। निगम ने पैसा खर्च कर यह बोरिंग कराया, लेकिन काम दुकानदार के आ रहा है। सबसे व्यस्त क्षेत्रों में शामिल बजरिया में राहगीरों और अन्य दुकानदारों को पानी नहीं मिल रहा।

जस्सीपुरा-कैला भट्ठा में नलों से घरों में जा रहा पानी
मुस्लिम बहुल क्षेत्र कैला भट्ठा और जस्सीपुरा में भी रसूख वाले लोगों ने अपना बोरिंग कराने की बजाय निगम के हैंडपंप में सबमर्सिबल लगा लिया है। इसका पानी घरों में लिया जा रहा है। कालोनी के अन्य लोगों को अब इन हैंडपंप से पानी नहीं मिल रहा।

मई से पहले नहीं रिपेयर हो सकेंगे खराब हैंडपंप
शहर में खराब 570 हैंडपंप अब आधी गर्मी बीतने के बाद ही ठीक हो पाएंगे। नगर निगम के जलकल विभाग की देरी से शुरू हुई प्लानिंग और बजट पास न होने की वजह से अभी मरम्मत शुरू नहीं कराई गई है। अब 23 अप्रैल को निगम का बजट पास होगा। इसके बाद जलकल विभाग टेंडर जारी करेंगा, तब कहीं हैंडपंप की रिपेयरिंग शुरू हो सकेगी।

पार्षद बोले
हैंडपंप में सबमर्सिबल डालकर पानी पर कब्जा करने की समस्या शहर भर में है। इसकी कई बार शिकायत भी की गई है, लेकिन अधिकारी गंभीर नहीं है। आगामी बोर्ड बैठक में इस पर अफसरों से जवाब लेंगे। अपनी सुख सुविधाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाले अफसर शहर की जनता को पानी भी नहीं मुहैया करा पा रहे। - जाकिर सैफी, पार्षद, कैला भट्ठा

अधिकारी बोले
हैंडपंप में सबमर्सिबल डाले जाने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। सबमर्सिबल डालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खराब हैंपपंप को रिपेयर कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। 15 दिन में हैंडपंप रिपेयर कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। - आरके यादव, जलकल अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें