फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के रिजल्ट में बेटियों का जलवा

Fri, 09 Jun 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
UP board result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों का दबदबा रहा। न केवल ओवर आल रिजल्ट में, बल्कि मेरिट लिस्ट में भी छात्राएं छाईं रहीं। गाजियाबाद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पंजीकृत कुल 45421 में से 35874 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए। इनमें से उत्तीर्ण छात्राओं की संख्या 80 प्रतिशत से अधिक रही।

हाईस्कूल में आदर्श इंटर कालेज के गुलशन बघेल ने 87.50 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में महर्षि दयानंद इंटर कालेज की रानू तिवारी ने 92.40 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया। हाईस्कूल में संदीप पाल 87.33 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और खुशबू, मोहित कुमार व शिवम सिंह गौड़ 87 फीसदी अंक लेकर संयुक्त रूप जिले में तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


जबकि इंटरमीडिएट में 91.60 प्रतिशत अंक लेकर हिमांशु राठौर ने द्वितीय और 89.40 प्रतिशत अंक लेकर तनु शर्मा ने तीसरे स्थान पाया। गाजियाबाद जिले के टॉप टेन में भी लड़कों के मुकाबले लड़कियां अधिक रही। हाईस्कूल के टॉप टेन में सात और इंटरमीडिएट के टॉप टेन में छह लड़कियां ने जगह बनाई।

2016 के मुकाबले इस बार हाईस्कूल का रिजल्ट छह प्रतिशत घटकर 81.05 फीसदी रहा। जबकि इंटर का रिजल्ट प्रतिशत 2016 के मुकाबले आठ प्रतिशत नीचे खिसक कर 85.86 फीसदी रहा। गाजियाबाद में इंटरमीडिएट में पंजीकृत 19448 विद्यार्थियों में से 16120 उत्तीर्ण हुए, जबकि 2593 अनुत्तीर्ण रहे।

इंटर की परीक्षा में 735 स्टूडेंट्स ने बंक मारा। वहीं हाईस्कूल में कुल पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 25973 थी, जिनमें से 19754 पास हुए। ओवर ऑल 310 स्टूेडेंट्स फेल हुए। जबकि 4290 स्टूडेंट्स दो विषयों में अनुत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल की परीक्षा में 1619 विद्यार्थियों ने बंक मारा।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे परीक्षा परिणाम आ गया था। रिजल्ट घोषित होने के बाद जीजीआईसी, एमबी गर्ल्स और सुशीला इंटर कालेज में छात्राओं ने अलग-अलग अंदाज में खुशियां बयान की। गाजियाबाद की सभी गर्ल्स इंटर कालेजों का परिणाम शत प्रतिशत रहा।

इंटरमीडिएट
कुल विद्यार्थी : 19448
उत्तीर्ण विद्यार्थी : 16120
अनुत्तीर्ण : 2593
अनुपस्थित : 735

हाई स्कूल
कुल विद्यार्थी : 25973
उत्तीर्ण विद्यार्थी - 19754
अनुत्तीर्ण - 310
दो विषयों में अनुत्तीर्ण : 4290
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें