फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि दयानंद कालेज के मेधावियों का रिजल्ट में डंका

Fri, 09 Jun 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
UP board result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। यूपी बोर्ड के शुक्रवार को घोषित हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट में महर्षि दयानंद इंटर कालेजों के मेधावियों का दम देखने को मिला। टॉपर्स के साथ इंटरमीडिएट के टॉप-20 मेधावियों में महर्षि दयानंद कालेज के 14 छात्र-छात्राओं ने रिजल्ट में जगह बनायी।
विज्ञापन


वहीं हाईस्कूल के टॉप-10 रिजल्ट में महर्षि दयानंद के चार मेधावियों ने स्थान पाया। महर्षि दयानंद इंटर कालेज की रानू तिवारी जनपद में पहले और तनु शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।
स्कूल में भी गाजियाबाद में दूसरा स्थान महर्षि दयानंद इंटर कालेज के संदीप पाल व तीसरे स्थान पर शिवम सिंह गौड़ रहे।

महर्षि दयानंद इंटर कालेज का ओवरऑल परिणाम 99.65 फीसदी रहा। पीसीबी में टॉपर महर्षि दयानंद के देवांशु कुमार ने गाजियाबाद में पांचवां स्थान प्राप्त किया। एमबी गर्ल्स इंटर कालेज में इंटरमीडिएट का रिजल्ट 90 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


स्कूल प्रिंसिपल हेमलता राजपूत ने बताया कि 12 वीं में 471 छात्राएं पंजीकृत थी, जिनमें से 425 छात्राएं पास हुई हैं। 10वीं में 358 छात्राओं में से 344 छात्राएं पास हुई हैं। जीजीआईसी में इंटरमीडिएट का रिजल्ट 96 प्रतिशत और 10वीं का रिजल्ट 92 प्रतिशत रहा। प्रिंसिपल सुधा रानी कटियार ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट बेहतर रहा है।

एसडी इंटर कालेज का इंटरमीडिएट का 82.01 फीसदी और 10वीं का परिणाम 64 प्रतिशत रहा। सरस्वती शिक्षा निकेतन स्कूल का रिजल्ट पहले के मुकाबले अच्छा आया है। सेठ मुकुंदलाल इंटर कालेज के प्रिंसिपल केवी सिंह ने बताया कि हाईस्कूल का रिजल्ट 84 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 89 प्रतिशत रिजल्ट आया है।

इंटर में सबसे अच्छा रिजल्ट कॉमर्स स्ट्रीम का है। कॉमर्स में 94.6 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। विजय नगर स्थित रोज बेल स्कूल का हाईस्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। जबकि इंटरमीडिएट में 96 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। राणा प्रताप स्कूल की प्रिंसिपल पूनम शिशौदिया ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें