डासना टोल प्लाजा पर 11 नवंबर की रात 12 बजे तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। एनएचएआई ने पांच व हजार के नोट के संकट को देखते हुए टोल को फ्री कर दिया है।एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि बुधवार शाम सरकार से टोल को फ्री करने का आदेश मिला। आदेश मिलते शाम सात बजे के बाद डासना टोल को फ्री कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि 11 नवंबर की रात 12 बजे के बाद फिर से टैक्स वसूली होगी और तब फुटकर की इतनी समस्या नहीं रह जाएगी। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह सरकार से टोल पर पांच व हजार के नोट लेने के आदेश मिले थे। ज्यादातर वाहन चालक पांच व हजार के नोट ही देने लगे, इससे फुटकर की समस्या पैदा हो गई। इसी वजह से वहां जाम की नौबत भी आई।