फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलता सिलेंडर पड़ोसी के घर फेंका, लगी आग

Thu, 21 Jul 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
‌स‌िलेंडर ब्लास्ट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अंसार विहार कालोनी के एक घर में बुधवार को लीकेज होने से रसोई सिलेंडर में आग लग गई। हड़बड़ी में मकान मालिक ने आग लगे सिलेंडर को किसी तरह बाहर फेंका तो वह पड़ोसी के घर जा गिरा। इससे पड़ोसी के घर में आग लग गई और सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। अंसार विहार कालोनी निवासी कैलाश के घर में रखा सिलेंडर शाम को लीकेज हो गया। इससे उसमें आग लग गई।

कैलाश ने किसी तरह सिलेंडर को खींचकर बाहर निकाला और बाहर फेंक दिया, लेकिन हड़बड़ी में सिलेंडर पड़ोसी राम निवास के घर पर जा गिरा। राम निवास के घर के दरवाजे के पास सिलेंडर के गिरते ही आग लग गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते पूरे घर ने आग पकड़ ली। इतने में शोर मच गया। लोगों ने रामनिवास और उसके परिवार को बाहर निकाला और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि इस दौरान सिलेंडर फटा नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पानी डालकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। राम निवास के घर में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें