फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पीईटी व मूर्ति विसर्जन की भीड़ से चरमराया यातायात, लगा जाम

विज्ञापन
मेरठ रोड तिराहे पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में पीईटी के अभ्यर्थियों की भीड़ और गणपति मूर्ति विसर्जन के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से निकले शोभायात्रा के चलते शनिवार को हर तरफ जाम की स्थिति रही। रूट डायवर्जन व्यवस्था फेल हो गई। मेरठ रोड सहित शहर के कई मुख्य मार्गों पर रात तक जाम लगा रहा। गंगनहर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को भी जाम से रुबरू होना पड़ा।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए बाहरी जनपदों से करीब एक लाख आठ हजार अभ्यर्थी शहर में जुटे थे। वहीं मूर्ति विसर्जन के लिए गंगनहर व हिंडन घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव शनिवार दोपहर से था। ऐसे में वाहनों का दबाव अधिक होने पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था चरमरा गई। अधिकांश मुख्य मार्ग जाम की गिरफ्त में रहे। दोपहर को मेरठ रोड स्थित गंगनहर से मुरादनगर बस स्टैंड तक करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लगा। मेरठ से गाजियाबाद तक 40 मिनट का सफर वाहनों ने रेंगकर डेढ़ से दो घंटे में पूरा किया। हालांकि मेरठ के जानी और नानू से गंगनहर पटरी होकर मुरादनगर आने वाले वाहनों का आवागमन यातायात पुलिस ने बंद कर रूट डायवर्जन रखा।
इसके बावजूद निजी और हल्के वाहनों की भीड़ काफी रही। भारी वाहनों को पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे व हापुड़ रोड होते हुए नेशनल हाईवे नौ की ओर भेजा। ट्रकों के साथ ही वहां से गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बारिश का पानी सड़क पर गड्ढों में भरने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें