फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में नियम तोड़ने वालों को महिला पुलिस ने दी अनोखी सजा, जानिए क्या

Tue, 21 Apr 2020 11:19 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी ने सोमवार को बेवजह सड़क पर घूमते मिले लोगों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया। अपने 10 परिचितों को इसके बारे में बताने और लॉकडाउन के दौरान घर से न निकलने का भरोसा देने पर सबको छोड़ा गया।
विज्ञापन


लॉकडाउन में छूट मिलने के भ्रम में सोमवार की सुबह बड़ी संख्या में लोग वाहन लेकर सड़क पर निकल गए। अधिकारियों को जानकारी हुई तो चौराहों पर लगे बैरियर के पास भीड़ को रोक दिया गया। शहर में केवल पास धारकों को आने की अनुमति दी गई।

कैंट और शाहपुर इलाके में निकली महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बेवजह घूमते मिले लोगों को रोककर कोरोना के खतरे से आगाह किया। लॉकडाउन के दौरान घर में रहकर अपने साथ ही परिवार को सुरक्षित रखने को कहा। बिना हेलमेट, मास्क और पास के गाड़ी चलाते मिले लोगों के स्मार्ट मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें