फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन पाउडर करेगा गोली चलाने वाले का खुलासा

Wed, 20 Apr 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
Himanshi Kashyap
विज्ञापन
बसपा राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधू हिमांशी की मौत के मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट जल्द आ सकती है। फोरेंसिक जांच के लिए पुलिस ने हिमांशी और घटना के वक्त घर में मौजूद पांच लोगों के कपडे़ भेजे हुए हैं। गन पाउडर से गोली चलने वाले का खुलासा होगा।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक की जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है। बता दें कि छह अप्रैल को हिमांशी कश्यप की सिर में गोली लगने से मौत हो गई थी।

दहेज हत्या के केस में सांसद नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी और बेटा जेल में बंद है। बेटी और दो बेटी फरार हैं। हिमांशी बसपा नेता हीरालाल कश्यप की बेटी है, वह बदायूं में रहते हैं।  
विज्ञापन


काउंटर जिरह के लिए हाईकोर्ट ने दिया एक सप्ताह का समय
हिमांशी के चाचा हरिओम कश्यप ने बताया कि हाईकोर्ट में मंगलवार को सांसद नरेंद्र कश्यप की जमानत मामले में केस ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए एक सप्ताह का समय सांसद नरेंद्र कश्यप पक्ष को काउंटर जिरह के लिए दिया।

बता दें कि हिमांशी के परिजनों ने जमानत पर सुनवाई को दूसरे जिले में ट्रांसफर करने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी। इस मामले में सोमवार को गाजियाबाद में कोर्ट ने 21 अप्रैल को सुनवाई की तारीख तय की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें